What is Portal

July 11, 20182,913 Views9 Min Read

Portal

वेबसाइट्स के समूह को पोर्टल कहा जाता है। पोर्टल का शाब्दिक अर्थ होता है प्रवेशद्वार। पोर्टल वास्तव में स्वयं भी एक वेबसाइट होती है, जिससे दूसरे कई अन्य संबंधित वेबसाइट पर पहुंचा जा सकता है। इंटरनेट से जुड़ने पर कई प्रकार के पोर्टल मिलते हैं। पोर्टल्स पर विभिन्न स्त्रोतों से जानकारियां जुटाकर व्यवस्थित रूप में उपलब्ध करायी जाती हैं। इसके साथ ही पोर्टल पर कई तरह की सेवाएं भी दी जाती हैं|

जैसे- कई पोर्टल यूजर को सर्च इंजन की सुविधा देते है,इसके अलावा, कम्युनिटी चैट फोरम, होम पेज,और ईमेल की सुविधाएं देते हैं। पोर्टल पर सर्च इंजन ,सब्जेक्ट डायरेक्ट्री, और अन्य सर्विस जैसे- न्यूज़ , इंटरटेनमेंट , स्टॉक , मार्केट ,शॉपिंग आदि की लिंक होती है। इन लिंक के द्वारा आप उस वेबसाइट तक पहुच सकते हो | पोर्टल पर समाचार, स्टॉक मूल्य और फिल्म आदि की गपशप भी देख सकते हैं। बहुत से पोर्टल्स को यूजर अपनी आवश्यकता के अनुसार कस्टमाइज भी कर सकता है |

पोर्टल बड़े सर्च इंजन और ब्राउज़र प्रोवाइडर द्वारा प्रायोजित (Sponsored) होते है। पोर्टल साइट पर सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर अपना ध्यान दो सर्विस पर अधिक लगाते है- मनोरंजन और इनफार्मेशन। वेब साइट के पहले पेज पर यूजर के लिए ये दोनों सर्विस उपलब्ध होती है । साधारण अर्थो में कह सकते है की पोर्टल वो वेब साइट होती है जो यूजर को मनोरंजन और इनफार्मेशन की सर्विस प्रोवाइड कराती है और जहाँ यूजर इंटरनेट पर अधिक अनुभव प्राप्त करता है |
कुछ प्रचलित पोर्टल्स के नाम निम्नलिखित है-

  • aol.com
  • netscape.com
  • yahoo.com
  • excite.com

Features of Portal

पोर्टल की विशेषताये निम्नलिखित है –

  • पोर्टल की सहायता से अन्य वेब साइट्स से इनफार्मेशन प्राप्त की जा सकती है।
  • पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की व्यवस्था सरल होती है।
  • पोर्टल वेब साइट से जुड़ने के लिए एक गेट की भांतिकार्य करते है।
  • पोर्टल वेब होस्टिंग की सुविधा प्रदान करते है।
  • पोर्टल पर लगभग सभी प्रकार की मशीने जुड़ सकती है।
I BUILT MY SITE FOR FREE USING